बुलडॉग नस्ल के कुत्ते की पूरी जानकारी - लक्षण,स्वभाव,वजन,रंग आदि

आज के इस लेख में हम आपको Bulldog के बारे में पूरी जानकारी देने वाले है। यदि आप बुलडॉग कुत्ते को पालना चाहते है तो इस पोस्ट को पूरा जरूर पढे। हम आपको इस पोस्ट में इस नस्ल के कुत्ते की सारी जानकारी देने वाले है।

बुलडॉग एक कुत्ते की नसल है। बुलडॉग मुख्य पालतू जानवर हैं। बुलडॉग को ब्रिटिश बुलडॉग और अंग्रेजी बुलडॉग भी कहा जाता है। यह एक मध्यम साइज़ का कुत्ता होता है। इसे हम न तो ज्यादा छोटा और न ही ज्यादा बड़ा कुत्ता कह सकते है ।

closeup-photo-of-adult-white-and-tan-american-bulldog





बुलडॉग नस्ल के कुत्तो की जानकारी - Full Information Of Bulldog Dog's Breed 



Other Names अन्य नाम  इंग्लिश बुलडॉग,ब्रिटिश बुलडॉग
 Average Lifespan औसत जीवन  8 से 10 वर्ष
Weight  भार  18 से 25 किलोग्राम
 Height ( ऊंचाई )  1 से 2 फीट
 Colour ( रंग )   चितकबरे; ठोस सफेद, लाल, फॉन या पीला; चितकबरा।

बुलडॉग नस्ल के कुत्तो का इतिहास - History Of Bulldog Breed

  • बुलडॉग शब्द का सबसे पहला प्रयोग 1631 या 1632 में प्रेस्विच ईटन नाम के एक व्यक्ति ने अपने पत्र में किया था।
  • Female Bulldog का विकास धीरे - धीरे होता है। बुलडॉग ज्यादा समय तक जीवित नहीं रहते है। 5 साल की उम्र में इस नस्ल के कुत्तो में बुढ़ापे के लक्षण देखने को मिलने शुरू हो जाते है।
  • 1666 में, अंग्रेजी वैज्ञानिक क्रिस्टोफर मेरेट ने इस नस्ल के कुत्तो के लिए भालू कुत्ते शब्द का इस्तेमाल किया था।
  • इस नस्ल के कुत्तो का उदगम स्थल England माना जाता है। इनको English Bulldog,British Bulldog के नाम से भी जाना जाता है।
  • इस नस्ल के कुत्तो का औसत जीवन काल को 8-10 वर्ष तक ही होता है।

standing-english-bulldog

बुलडॉग नस्ल कुत्ते के लक्षण - Appearance Of Bulldog Breed



  • इस नस्ल के कुत्ते आकार में मध्यम होते है।
  • इस नस्ल के कुत्तो का सिर दूसरे कुत्तो की अपेक्षा बड़ा होता है।
  • इनके शरीर पर अधिक मास होता है।
  • इसका चेहरा अधिक मास के कारण झुर्रीदार होता है।
  • इस नस्ल के कुत्तो की नाक कुछ अंदर दसीं होती है। इनका नाक चपटा होता है।
  • बुलडॉग की गर्दन के नीचे लटकी हुई त्वचा होती है।
  • बुलडॉग कुत्ते के दांत बहुत नुकीले होते है।
  • इस नस्ल के कुत्ते के एक जबड़े के साथ एक अंडरबाइट होती है। इसका मतलब यह है की इस नस्ल के कुत्ते का निचला जबड़ा ऊपर वाले जबड़े से कुछ बाहर निकला होता है,जिस पर 2 बड़े नुकीले दांत होते है।
  • एक विकसित Bulldog नर कुत्ते का वजन लगभग 25 किलोग्राम के आस-पास होता है।
  • एक विकसित Bulldog मादा कुत्ते का वजन लगभग 18 किलोग्राम होता है।
  • यदि इस नस्ल के कुत्ते का औसत भार देखा जाए तो यह 18 से 23 किलोग्राम के बीच में होता है।
  • बुलडॉग कुत्तो की पूंछ बहुत छोटी होती है।
adorable-animal-bulldog


बुलडॉग नस्ल कुत्ते का स्वभाव - Temperament of Bulldog Breed


अब हम आपको इस नस्ल के कुत्तो के स्वभाव के बारे में जानकारी देते है।


  • इस नस्ल के कुत्ते बहुत साहसी होते है।
  • यह जिद्दी किस्म के कुत्ते है।
  • यह आसानी से छोटे बच्चो के साथ घुल मिल जाते है।
  • यह कुछ परिस्थितियो में आक्रामक भी हो जाते है।
  • यह बहुत अधिक आक्रामक कुत्ते नहीं होते है जैसा की आपको गानो या फिल्मों में देखने को मिलते है। यह शांति पसंद कुत्तो की नस्ल होती है।

  • बुलडॉग कुत्तो को चाहने वाले लोगो ने सन 1878 में The Bulldog Club (England) की स्थापना की थी उसके अलावा The Bulldog Club of America की स्थापना 1890 में की गयी थी। .

white-and-brown-english-bulldog


बुलडॉग नस्ल के कुत्ते का स्वास्थ्य - Health And Health Issue Of Bulldog Dogs




  • Bulldog नस्ल के कुत्तो का जीवन काल लगभग 10 साल तक होता है।
  • इन कुत्तो की मृत्यु का कारण ह्रदय संबंधी रोग,कैंसर और बुढ़ापा होता है।
  • यूके पशुचिकित्सा सर्वेक्षण ने इस नस्ल के कुत्तो की औसत आयु सीमा 8.4 साल बताई है।
  • बुलडॉग के चेहरे पर सिलवटों को हर दिन साफ करना बहुत जरूरी होता है। क्योकि यदि इसे साफ नहीं किया जाए तो सक्रंमण फ़ैल सकता है।
  • जैसा की हमने आपको ऊपर जानकारी दी है की Bulldog नस्ल के कुत्तो का मास अधिक होता है। इस कारण इनको हर दिन सैर करवानी चाहिए। जिससे इनका वजन नियंत्रण में रहे। क्योकि वजन बढ़ाने से इनको हृदय और फेफड़ों की समस्याएं हो सकती हैं, साथ ही जोड़ों पर तनाव भी पड़ सकता है।
  • बुलडॉग में बहुत छोटे नाक गुहा होते हैं और इससे उन्हें अपने शरीर को ठंडा रखने में काफी कठिनाई होती है।
  • बुलडॉग गर्मी के प्रति बहुत संवेदनशील होते हैं।
  •  इस नस्ल के कुत्तो का गर्म मौसम में और गर्मी के महीनों में अतिरिक्त ध्यान रखा जाना चाहिए।
  • गर्मी के दिनो में इनको छाया और पानी दिया जाना चाहिए।

हम उम्मीद करते है की आपको आज की इस पोस्ट से Bulldog Dog's Breed Full Information in Hindi प्राप्त हो चुकी होगी। यदि यह लेख आपको पसंद आता है तो इसे सोश्ल मीडिया पर शेयर भी जरूर करे। आज की इस पोस्ट से संबन्धित कमेंट भी जरूर करे।

🙏केवल पढ़ कर मत जाये, जानकारी अच्छी लगी है तो हमारा Facebook Page Follow करे🙏

Share This Post :-


No comments:

Post a Comment

आपको पोस्ट कैसी लगी कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखे,यदि आपका कोई सवाल है तो कमेंट करे व उत्तर पाये ।